फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य सेक्टर से निर्मित होगी छूटे गांवों के लिए सड़क

राज्य सेक्टर से निर्मित होगी छूटे गांवों के लिए सड़क

Fri, 05 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
राज्य सेक्टर से निर्मित होगी छूटे गांवों के लिए सड़क
गोपेश्वर। अपने गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर दस दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन कर रहे ग्रामीणों ने विधायक मगन लाल शाह के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया। विधायक ने उनके गांवों के लिए राज्य सेक्टर के तहत सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के लिए एक प्रतिनिधिमंडल विधायक के नेतृत्व में जल्द मुख्यमंत्री से भी वार्ता करने जाएगा।
विज्ञापन

26 दिसंबर से प्राणमति, सरमा, लेटाला और बड़गुना गांवों के ग्रामीण छुरागाड़-कनोल मार्ग से उनके गांवों को भी लाभान्वित करने की मांग पर कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन कर रहे थे। शुक्रवार को देर शाम थराली विधायक मगन लाल शाह अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत प्रस्तावित दस किलोमीटर छुरागाड़-कनोल मोटर मार्ग की डीपीआर अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है, यदि डीपीआर केंद्र सरकार स्तर पर अनुमोदित नहीं हुई तो इसका विस्तारीकरण कर प्राणमति, सरमा, लेटाला और बड़गुना को भी इसी सड़क से जोड़ दिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सितेल गांव से इन गांवों के लिए राज्य सेक्टर से सड़क निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह, डीपीसी सदस्य मनोज भंडारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, बलवंत सिंह, नारायणी राम, खिलापी राम, कुंदन राम, कुलवीर सिंह, कुंदन सिंह, आलम सिंह, गबरु राम और दुलपी राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed