फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रत्येक मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक श्रीनगर में देंगे सेवाएं

प्रत्येक मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक श्रीनगर में देंगे सेवाएं

Fri, 05 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक श्रीनगर में देंगे सेवाएं
श्रीनगर। प्रगतिशील जनमंच के आंदोलन से हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में प्रत्येक सप्ताह एक दिन के लिए दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती का आदेश जारी किया है। प्रत्येक मंगलवार को जिला अस्पताल पौड़ी के बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक संयुक्त अस्पताल में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जून और जुलाई 2017 में संयुक्त अस्पताल के एनेस्थेटिक (निश्चेतक), बाल रोग विशेषज्ञ, पेथोलॉजिस्ट और ईएमओ का तबादला कर दिया था। उनकी जगह भेजे गए चिकित्सकों ने यहां ज्वाइनिंग नहीं दी। विगत दो अक्तूबर को शासन-प्रशासन ने प्रगतिशील जनमंच को आश्वासन दिया था कि अस्पताल में डॉक्टर भेजे जाएंगे, लेकिन यहां सिर्फ एक ही डॉक्टर ने तैनाती दी। स्थिति यह है कि अस्पताल में सर्जन है, लेकिन एनेस्थिेटिक नहीं है। एनेस्थिेटिक न होने से अस्पताल में गर्भाशय, हार्निया, पथरी, पित्त की थैली और बवासीर जैसे आपरेशन ठप पड़े हुए हैं। निश्चेतक के तबादले से पूर्व सर्जन डा. लोकेश सलूजा प्रतिमाह औसतन 30 से 40 आपरेशन करते थे। निश्चेतक के अभाव में वह सामान्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण ही कर पा रहे हैं। वर्तमान मेें सर्जरी विभाग में 150 से ऊपर सर्जरी केस पेंडिंग पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर में सेवाएं देना चाहते हैं विशेषज्ञ डॉक्टर
श्रीनगर। जिला अस्पताल पौड़ी के बाल रोग विशेष डा. विनोद कुमार और रेडियोलॉजिस्ट डा. शिव मोहन शुक्ला ने संयुक्त अस्पताल में काम करने की इच्छा लिखित रुप से जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के संपूर्ण 13 साल पहाड़ी इलाके में बिताए हैं, जिसमें से 10 साल उन्होंने दुर्गम क्षेत्र में स्थित वीरोंखाल मेें ड्यूटी दी है। शासन ने जिला अस्पताल पौड़ी को हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट के माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यहां तैनात चिकित्सक और स्टाफ को अन्यत्र शिफ्ट करने का विचार है। उन्होंने स्थानांतरण में अपनी प्रथम वरीयता संयुक्त अस्पताल को दी है। उन्हीं की भांति रेडियोलॉजिस्ट ने भी संयुक्त अस्पताल श्रीनगर को वरीयता दी है।

खास बात यह है कि मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल श्रीनगर में पीएमएचएस (प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) संवर्ग में रेडियोलॉजिस्ट का एक पद स्वीकृत है। बेस अस्पताल में ना तो चिकित्सा शिक्षा और ना ही पीएमएचएस संवर्ग का कोई रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के पास बेस अस्पताल में उनकी नियुक्ति का विकल्प है। हाल में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशक से पीएमएचएस संवर्ग में रेडियोलॉजिस्ट भेजने का अनुरोध भी किया है।
..........
प्रत्येक मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में बैठेंगे। डा. आरएस राणा, सीएमओ पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed