{"_id":"5a4fb0d44f1c1b4a018b5dad","slug":"1515172223820-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जनवरी को होगी गढ़वाल विवि की कार्यसमिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जनवरी को होगी गढ़वाल विवि की कार्यसमिति की बैठक
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की कार्यसमिति की बैठक 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक में कुलपति के लिए सर्च कमेटी के लिए तीन नामों का चयन भी किया जाएगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय गढ़वाल विवि के कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञापन जारी करने जा रहा है। विज्ञापन जारी होने के बाद सर्च एवं सलेक्शन कमेटी के लिए सदस्यों की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंत्रालय ने विवि प्रशासन को मेल से कार्य समिति की बैठक आयोजित कर सर्च कमेटी के लिए तीन नामों का सुझाव देने को कहा है। गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि कार्यसमिति की बैैठक 20 जनवरी को प्रस्तावित की गई है, जिसमें सर्च कमेटी के लिए 3 नामों का चयन कर मंत्रालय को भेजा जाएगा। साथ ही 15 या 16 जनवरी को बिल्डिंग कमेटी व 19 जनवरी को वित्त समिति की बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
विवि में एक और अधिकारी के इस्तीफे की चर्चा
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में एक और अधिकारी के इस्तीफे की चर्चा रही। उक्त अधिकारी ने कुछ दिन पूर्व ही कार्यभार ग्रहण किया था। बताया जा रहा है कि परीक्षा अनुभाग से संबंधित उक्त अधिकारी ने शुक्रवार को ही नव नियुक्त कार्यवाहक कुलपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। कार्यवाहक कुलपति प्रो. भट्ट के मुख्यालय से बाहर होने पर इस्तीफे पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।