{"_id":"5a5528784f1c1bfc0f8b8865","slug":"151515530360-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय विवि से करें डिजिटल मार्केटिंग डिप्लोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय विवि से करें डिजिटल मार्केटिंग डिप्लोमा
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अगर आप डिजिटल मार्केटिंग में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो आवासीय विश्वविद्यालय से डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इसमें दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विवि ने दो बैचलर ऑफ वोकेशनल (बी वोक) कोर्स में भी शीतकालीन सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी कोर्स के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की भी सुविधा है।
उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा ने डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स लांच किया है, जो दो साल का एडवांस डिप्लोमा कोर्स है। इसमें दाखिले के लिए आवेदक का कॉमर्स ग्रेजुएट होना जरूरी है। यह कोर्स पीपीपी मोड में है। इससे यह फायदा होगा कि छात्र केवल थ्योरी नहीं पढ़ेगा, बल्कि इंडस्ट्री के लोग खुद उन्हें पढ़ाएंगे और व्यवहारिक ज्ञान देंगे। इस कोर्स में आयकर, जीएसटी, टीडीएस, प्रोफेशनल टैक्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, डिजिटल बिजनेस मॉडल, डिजिटल मार्केट की स्ट्रेटजी पढ़ाई जाएगी।
कोर्स का शुल्क प्रति सेमेस्टर 15 हजार रुपये है। एससी, एसटी, ओबीसी और बीपीएल छात्रों को 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। जो छात्र कोर्स करना चाहते हैं, वे विवि के पांडेय खोला, लोवर माल रोड स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विवि प्रयोग के तौर पर सभी कोर्स पीपीपी मोड में संचालित कर रहा है। इससे इंडस्ट्री के लोग छात्रों को साथ लेकर प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
--
इन कोर्स में भी दाखिले का मौका
आवासीय विवि में बीवोक हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट और बीवोक ऑटोमोटिव मैन्यूफैक्चरिंग एंड एसेंबली कोर्स में भी दाखिले का मौका है। इन कोर्स में यह भी फायदा है कि एक साल में कोर्स छोड़ने पर एक वर्षीय डिप्लोमा, दो साल में कोर्स छोड़ने पर दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा और तीन साल में कोर्स पूरा करने पर डिग्री मिलती है।
यहां लें पूरी जानकारी : uru.ac.in
--
हमने हाल ही में डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स शुरू किया है। जुलाई सत्र से कंप्यूटर एडेड डिजाइनिंग और कंप्यूटर एडेड मैन्यूफैक्चरिंग के कोर्स शुरू करने की योजना है। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा हम प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान पर भी काम कर रहे हैं। फिलहाल तीन कोर्स में दाखिले के लिए छात्र विवि से संपर्क कर सकते हैं।
-प्रो. एचएस धामी, कुलपति, उत्तराखंड आवासीय विवि, अल्मोड़ा