फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 दिन में निर्धारित करें स्कूल बसों के रूट

15 दिन में निर्धारित करें स्कूल बसों के रूट

Thu, 04 Jan 2018 01:54 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
15 दिन में निर्धारित करें स्कूल बसों के रूट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को 15 दिन के भीतर स्कूल बसों का रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग को छात्रों द्वारा स्कूल आने के लिए प्रयोग किए जाने वाले संसाधन का डाटा एकत्र करने को भी कहा है।

शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार को डीएम एसए मुरूगेशन ने बुधवार को कैंप कार्यालय में परिवहन, पुलिस और शिक्षा समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस के अधिकारियों से स्कूल बसों का रूट निर्धारित करने, बसों की आवश्यकता और उसके प्रबंध करने के निर्देश दिए। वहीं, बसों के संचालन को लेकर सिटी बस व अन्य बस संचालकों से वार्ता करने को कहा। उन्होंने वहीं, मुख्य शिक्षाधिकारी को कक्षा पांच से 12वीं तक के बच्चों द्वारा स्कूली बस के अलावा और कौन-कौन से संसाधन इस्तेमाल किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन को फार्म देकर इसका आंकड़ा भी एकत्र करने को कहा। उन्होंने अगली बैठक में प्लान के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेंद्र गुंज्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. एसबी जोशी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed