फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल ईगल को हराकर हरिद्वार बना चैंपियन

गढ़वाल ईगल को हराकर हरिद्वार बना चैंपियन

Mon, 25 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल ईगल को हराकर हरिद्वार बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गढ़वाल ईगल को 40 रनों से शिकस्त देकर हरिद्वार हार्ड रॉकर्स ने टी-20 देहरादून प्रीमियर लीग श्रद्धांजलि का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज रहे हरिद्वार के नीशू राव को पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल प्रदान की गई।
रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल डीआईएस रिवरसाइड के मैदान में खेला गया। हरिद्वार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए। बाबू लोहार ने 22 गेंदों में 45, ओवेश ने 42, नीशू ने 24 और शिवम सैनी ने 21 रन बनाए। गढ़वाल के दीपचंद और डी मधवाल ने दो-दो, रघु, रजत, एस त्रिपाठी एवं अक्षय ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में गढ़वाल की टीम छह विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। एकलव्य ने 30, रजत ने 24, अक्षय ने 23 और कुलदीप ने 21 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। हरिद्वार के सन्नी, हनीश और नोनू ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

शाम को दून इंटरनेशनल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने विजेता टीम को 51 और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द मैच हरिद्वार के बाबू, बेस्ट बैट्समैन हरिद्वार के नीशू, बेस्ट विकेटकीपर गढ़वाल ईगल के अभिनव बिष्ट और बेस्ट बॉलर गढ़वाल ईगल के दीपक मधवाल को चुना गया। डीआईएस के चेयरमैन डीएस मान, पीसी वर्मा, आरएस राघव, राजीव आचार्य, सुशील सिंह, उदय सिंह पुंडीर, नरेंद्र शाह, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, प्रतियोगिता के आयोजक जावेद बट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed