फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से मिलेंगे स्मार्ट डीएल और आरसी

आज से मिलेंगे स्मार्ट डीएल और आरसी

Wed, 20 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
आज से मिलेंगे स्मार्ट डीएल और आरसी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून के वाहन चालकों को बुधवार से दिल्ली की तर्ज पर स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) मिलने शुरू हो जाएंगे। स्मार्ट डीएल और आरसी को वाहन चालक एटीएम की तरह पर्स में रख सकेंगे। स्मार्ट कार्ड के क्यूआर कोड में वाहन और चालक की पूरी जानकारी होगी। देहरादून आरटीओ से बतौर पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश में बुधवार से इसकी शुरुआत होगी।
उत्तराखंड में संभागीय परिवहन कार्यालयों से अभी तक वाहनों की आरसी एक पेज में प्रिंट होती है। डीएल का स्वरूप पिछले कुछ सालों से विजिटिंग कार्ड के रूप में किया है। संभागीय परिवहन कार्यालयों से एटीएम कार्ड की तरह स्मार्ट डीएल और आरसी की योजना है। इसकी शुरुआत बुधवार से देहरादून आरटीओ से होने जा रही है। इसके बाद प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालयों में इसे लागू किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड के क्यूआर कोड में वाहन चालक और आरसी में वाहन की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। विभागीय अधिकारी रोड चेकिंग के दौरान मोबाइल साफ्टवेयर की मदद से क्यूआर कोड की जानकारी पढ़ पाएंगे।
विज्ञापन

.........
कोट
आरटीओ कार्यालय स्तर पर स्मार्ट कार्ड की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत औपचारिक रूप से अपने कार्यालय से इसे शुरू करेंगे। इसके बाद नए वाहन चालकों को स्मार्ट डीएल और आरसी जारी की जाएगी। धीरे-धीरे पुराने वाहनों की आरसी और चालकों के डीएल भी स्मार्ट कार्ड के रूप में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधांशु गर्ग, आरटीओ

आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस शुल्क ::
ड्राइविंग लाइसेंस लर्निंग (कार व दोपहिया) की फीस 420
ड्राइविंग नया लाइसेंस नियमित दोपहिया फीस 720 रुपये
ड्राइविंग नया लाइसेंस नियमित (कार व दोपहिया) फीस 1020 रुपये
ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण की फीस 450 रुपये
सिम्युलेटर ड्राइव में फेल होने पर री टेस्ट फीस 350 रुपये
.........................................................
ई-चालान योजना भी आज से होगी शुरू
देहरादून।
संभागीय परिवहन विभाग में बुधवार से ई-चालान योजना भी शुरू हो जाएगी। देहरादून आरटीओ से ही इस योजना की शुरुआत होगी। एआरटीओ अरविंद पांडे के मुताबिक मुख्यमंत्री अपने कार्यालय से इस योजना को शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed