फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा है अस्पताल का रास्ता, आवाजाही में दिक्कत

दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा है अस्पताल का रास्ता, आवाजाही में दिक्कत

Thu, 04 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा है अस्पताल का रास्ता, आवाजाही में दिक्कत

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विभागीय लापरवाही से राजकीय स्वास्थ्य केंद्र लंगासू का पहुंच मार्ग दो साल से क्षतिग्रस्त पड़ा है। ऐसे में जिले के नागपुर और दशोली पट्टी के 40 से अधिक गांवों के ग्रामीण अस्पताल के पास तक पहुंचने के बाद भी अस्पताल में नहीं जा पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि रास्ते की मरम्मत की मांग के बाद भी इसका निर्माण नहीं किया जा रहा है।

बदरीनाथ हाईवे के ठीक नीचे बने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का पहुंच मार्ग वर्ष 2015 की आपदा में बह गया था। करीब 50 मीटर से अधिक क्षतिग्रस्त हुए पहुंच मार्ग के लिए आज तक दैवी आपदा, जिला योजना और मनरेगा सहित किसी भी मद से पैसा जारी नहीं हो पाया। लंगासू व्यापार संघ के अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, प्रधान रेखा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दमयंती देवी आदि का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में नागपुर पट्टी के जिलासू, गिरसा, सरणा, ऐरास, सेम, झिलोटी, मस्टगांव, आली और कांडई सहित 40 से अधिक गांवों के ग्रामीण प्राथमिक उपचार के लिए यहां आते तो हैं लेकिन अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द अस्पताल का पहुुंच मार्ग बनाने की मांग की। दूसरी ओर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. आरएस पाल ने कहा कि रास्ते की मरम्मत के लिए कहीं से पैसा नहीं मिल पाया। इस बार जिला योजना में रास्ते की मरम्मत का कार्य शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed