{"_id":"5a4e5c6f4f1c1b4a018b5a8d","slug":"151508508113-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावों में महंगाई, भ्रष्टाचार होंगे कांग्रेस के हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावों में महंगाई, भ्रष्टाचार होंगे कांग्रेस के हथियार
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अप्रैल माह में होने वाले निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां आयोजित कांग्रेस की नगर और ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार की नीतियों और नगर निकाय के पिछले पांच सालों के अनियोजित निर्माण कार्यों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा।
नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड वार समीक्षा करते हुए पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। कहा गया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विफल योजनाओं को मुद्दा बनाया जाएगा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मिंगवाल, ईश्वरी मैखुरी, हरीश सती, शिशुपाल लाल, मोहन लाल, राजेश नेगी, पुष्कर रावत, अमरूद्दीन सिद्दीकी, गजपाल सोनी, शफीक अहमद, हरीश चौहान आदि मौजूद थे।
कई ने की दावेदारी
कर्णप्रयाग। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस से महेश खंडूड़ी, हरिकृष्ण भट्ट, ईश्वरी मैखुरी, शिशुपाल लाल, पुष्कर सिंह रावत, रामकृष्ण भट्ट और सभासद अनीता नेगी ने भी दावेदारी जताई। निर्दलीय प्रताप सिंह लूथरा, गणेश शाह, आप के विधानसभा संयोजक रहे देवी प्रसाद मैखुरी आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की दावेदारी जताई है।