फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चांदमारी ने जीती स्वं मांगेराम अग्रवाल बालीबाल प्रतियोगिता

चांदमारी ने जीती स्वं मांगेराम अग्रवाल बालीबाल प्रतियोगिता

Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
चांदमारी ने जीती स्वं मांगेराम अग्रवाल बालीबाल प्रतियोगिता
चांदमारी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

-- आशीष और जसविंदर प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। प्रयास संस्था की दो दिनी स्व. मांगेराम अग्रवाल स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब रोमांचक मुकाबले में चांदमारी ने रानीपोखरी को पराजित कर अपने नाम किया। जसविंदर और आशीष को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। मारखम ग्रांट चांदमारी गांव में आयोजित स्व. मांगेराम अग्रवाल स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन निर्णायक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में चांदमारी ने यूथ क्लब क्लेमनटाउन ने 25-16 और 25-10 से वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रानीपोखरी ने मिस्सरवाला को 25-23 और 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
देर शाम दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। चांदमारी ने तीन सेटों में से दो सेट जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। चांदमारी ने रानीपोखरी को 21-25, 25-17 और 25-21 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। समारोह में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर खत्री और ईश्वरचंद अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और नकद धनराशि का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता स्थल पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने भी पहुंचकर खिलाड़ियों का हौंसलाफजाई किया। समापन पर संयोजक कुलदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता मंदीप बजाज, गोपाल शर्मा, अशोक जौहर, संपूर्णानंद थपलियाल, एसडीओ डोईवाला कुलदीप सिंह बिष्ट, प्रवीण भट्ट, प्रदीप कौशल, शैलेष पाल , मनवर नेगी, तरसेम सिंह, सुशीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed