{"_id":"5a4be6834f1c1bc20a8b6271","slug":"151492381813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीबाल में अनमोल क्लब ने मिस्सरवाला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीबाल में अनमोल क्लब ने मिस्सरवाला को हराया
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
अनमोल क्लब और मिस्सरवाला-बी रहे विजेता
-- दो दिवीय स्व. मांगेराम अग्रवाल स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
-- विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। प्रयास वेलफेयर सोसायटी डोईवाला की ओर से प्रथम स्व. मांगेराम अग्रवाल दो वॉलीबाल प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हो गए। मारखम ग्रांट चांदमारी मैदान में मंगलवार को राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं की चमक आज देश और दुनिया में दिखाई देने लगी है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास होने चाहिए। खेल और खिलाड़ियों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार हैं। डोईवाला में खेल मैदान बनाने का प्रयास होगा।
भाजपा प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा ने कहा कि मानवीय जीवन में खेलों का महत्व प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। राज्य की भाजपा सरकार खेल और खिलाड़ियों के उन्नयन के लिए ठोस कदम उठा रही है। पहले मैच में अनमोल क्लब ने मिस्सरवाला ए को 25-23, 25-21 से और दूसरे मैच में मिस्सरवाला-बी ने बडासी को 28-26, 19-15 और 15-07 से पराजित किया। इस दौरान युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, संयोजक कुलदीप सैनी, गोपाल शर्मा, मनवर सिंह नेगी, प्रधान नरेंद्र नेगी, मंदीप बजाज, ईश्वरचंद पाल, आशा कोठारी, मनीष नेगी, अजय राजपूत, राजबीर सिंह, ताराचंद अग्रवाल, ओमप्रकाश कांबोज, रस्टी सिंह, भावना चौधरी, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
समाजसेवा के लिए पहचाने जाते हैं स्व. मांगेराम
डोईवाला। स्व. मांगेराम अग्रवाल क्षेत्र के व्यापारी होने के साथ जाने माने समाजसेवी रहे। जीवनभर समाजसेवा के भाव से काम करने पर क्षेत्र में उनका नाम बेहद आदर के साथ लिया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न पदों पर काम करने के अलावा कई संगठनों के लिए काम किया। करीब साढ़े तीन दशक पहले बेघर लोगों के लिए संघर्ष कर केशवपुरी बस्ती बनाने में सहयोग कर उन्हें आवास दिलाया। लंबे समय तक सामाजिक गतिविधियों से डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्र की सेवा के लिए उनकी पहचान बनी है। स्वं मांगेराम अग्रवाल के सिद्धांतों पर चलकर ही आज उनके पुत्र ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल राज्य विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर आकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।