फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वोटों के लिए मलिन बस्तियों में करारोपण अभियान शुरू

वोटों के लिए मलिन बस्तियों में करारोपण अभियान शुरू

Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
वोटों के लिए मलिन बस्तियों में करारोपण अभियान शुरू

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मेयर के चुनाव को लेकर फिर दावेदारी जता रहे मनोज गर्ग और शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक शहर की 47 मलिन बस्तियों पर टैक्स लगाकर उन्हें नियमित करने का दांव खेला है। मलिन बस्तियों के नियमित होने से उन्हें करीब 15 हजार वोटों का राजनीतिक रूप से लाभ होगा।
अवैध रूप से बसी बस्तियों पर गाहे-बगाहे उजड़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में वह आमतौर पर चैन की नींद नहीं सो पाते। अब फिर से महापौर का चुनाव लड़ने के प्रबल दावेदार मनोज गर्ग तथा शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने मलिन बस्तियों के वोट पक्के करने के लिए मंगलवार को करारोपण (गृहकर) अभियान शुरू करा दिया है। गृहकर लगने से ये बस्तियों वैध हो जाएंगी। इससे इन बस्तियों की करीब 50 हजार की आबादी को यहां से उजड़ने का खतरा नहीं रहेगा, जबकि राजनीतिक दल के लिए 15 हजार वोट भी पक्के होंगे। महापौर तथा मंत्री प्रतिनिधि ने अब तक 70 फार्म वितरित कराएं हैं। उन्होंने टिबड़ी में वाटर वर्क्स कालोनी की सरकारी जमीन पर आबाद अवैध बस्ती को नियमित करने के लिए नगर निगम अधिकारियों से स्वकर निर्धारण फार्म (सेल्फ एसेस्मेंट) घर-घर वितरित कराए। महापौर की नगर निगम चुनाव से पहले शहर की चिह्नित 47 मलिन बस्तियों को नियमित करने की योजना है।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड ने दो साल पहले मलिन बस्तियों पर करारोपण कर विकास करने का प्रस्ताव पारित किया था। अब चुनाव से ऐन पहले इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वकर फार्म वितरण के इस अभियान को शुरू करने के समय सहायक नगर अधिकारी पीके बसंल, कर एवं राजस्व विभाग की नोडल अधिकारी सुनीता सक्सेना, कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश सिंह रावत, कर निरीक्षक लक्ष्मीकांत, अनिरूद्ध आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed