फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर निगम ने मालवीय द्वीप से दानपात्र जब्त किए

नगर निगम ने मालवीय द्वीप से दानपात्र जब्त किए

Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने मालवीय द्वीप से दानपात्र जब्त किए

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम ने मालवीय द्वीप घंटाघर से मंगलवार को सेवा समिति के पांच दान पात्र जब्त कर लिए हैं। दो दिसंबर को ठेका अवधि समाप्त होने के बाद भी फूल-फरोसी का धंधा कर रहे ठेकेदारों को निगम के अधिकारियों ने बुधवार तक हरकी पैड़ी छोड़ने का निर्देश दिया है। कहा कि ऐसा नहीं करने पर सामान जब्त किया जाएगा।

मंगलवार को नगर निगम ने सर्वानंद घाट भूपतवाला में ठेका समाप्त होने के बाद वाहन पार्किंग चला रहे ठेकेदार का सामान भी जब्त कर लिया है। ठेकेदार को दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। सोमवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान डीएम के संज्ञान में लाया गया कि ठेका अवधि खत्म होने के बाद भी फूल-फरोसी का धंधा जस का तस चल रहा है। इसमें भी फूल कम और पॉलिथीन व प्लास्टिक अधिक बेचा जा रहा है। सेवा समिति पर निर्धारित क्षेत्र से बाहर दानपात्र लगाने तथा श्रद्धालुओं से दान मांगने की शिकायत और हरकी पैड़ी क्षेत्र की दुर्दशा को देखकर डीएम ने नगर निगम को व्यवस्था ठीक करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी हिदायत दी है कि वह स्वयं दूसरे- तीसरे दिन औचक निरीक्षण करेंगे। अब कमी पाई गई तो नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश के बाद ही मंगलवार को नगर निगम ने अवैध करोबार करने वालों को हरकी पैड़ी छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त पीके बसंल, संजय कुमार, कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed