{"_id":"5a4bb6ad4f1c1b0e788b6313","slug":"151491157211-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेंद्र कैबिनेट में चमोली को प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेंद्र कैबिनेट में चमोली को प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। भाजपा कार्यकर्ताओं को नए साल में चमोली जिले को त्रिवेंद्र कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। सबकी निगाहें कैबिनेट विस्तार पर टिकी हुई हैं। कैबिनेट में ताजपोशी के लिए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की दावेदारी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम है। चमोली की तीनों विधानसभा बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग भाजपा के कब्जे में है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी भाजपा के पास है। इस लिहाज से भी त्रिवेंद्र कैबिनेट में चमोली जिले को प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी उम्मीद है।
वर्ष 2012 में बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को कैबिनेट में खेल मंत्री, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष और सरकार के अंतिम दौर में उड्डयन मंत्री का दायित्व सौंपा गया था। इस बार बदरीनाथ सीट पर भाजपा के महेंद्र भट्ट विधायक हैं। साथ ही वे दूसरी बार भाजपा से चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में उनकी त्रिवेंद्र कैबिनेट में दावेदारी पुख्ता मानी जा रही है। गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममगाईं और पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट का कहना है कि बदरीनाथ विधानसभा को मंत्रीमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। लिहाजा उन्हें मंत्रीमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी उम्मीद है।