{"_id":"5a4a9d734f1c1b09788b5fe4","slug":"151483957720-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण हटाने गई पालिका टीम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण हटाने गई पालिका टीम का घेराव
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी।
मैसानिक लाज के समीप डिमरी निवास में पालिका की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने गई नगर पालिका की टीम को स्थानीय लोगों ने घेराव कर कार्रवाई का विरोध किया। लोगों का कहना था कि वह कई सालों से यहां रह रहे हैं, उनके परिवारों का विस्तार हो गया है। इसीलिए अब उन्हें ज्यादा कमरों की आवश्यकता होगी। आज मंगलवार को इस संबंध में पालिकाध्यक्ष से वार्ता की बात पर टीम बैरंग लौट गई।
पालिका प्रबंधन को डिमरी निवास में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। जिस पर सोमवार को अधिशासी अधिकारी एमएल शाह के नेतृत्व में पालिका की टीम अवैध निर्माण हटाने पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी डीपी पंवार का कहना था कि बेशक जमीन पालिका की है, लेकिन यहां कई परिवार वर्षों से रह रहे हैं औरपरिवारों का विस्तार हो गया, लिहाजा आने वाले समय में उन्हें और कमरों की जरूरत पड़ेगी और यह भूमि आने वाले समय में एक एक कमरे बनाने के काम आयेगी। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल से इस संबंध में मंगलवार को वार्ता होगी। जिसमें उक्त जगह स्थानीय निवासियों को एक कमरा बनाने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे। जिस पर टीम वापस बैरंग लौट आई। घेराव करने वालों में देवी गोदियाल, गौरव गुप्ता, धर्मपाल पंवार, महिपाल पंवार आदि शामिल थे।
................................
कोट::
डिमरी निवास में खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाई जानी है। जिसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अवैध निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वार्ता में लोगों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
मनमोहन मल्ल, नगर पालिका, अध्यक्ष