{"_id":"5a4a9d714f1c1bee6a8b715e","slug":"15148395755-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों ने यादगार बनाया साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों ने यादगार बनाया साल का पहला दिन
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी।
थर्टी फर्स्ट की रात शुरू हुआ नए साल का जश्न सोमवार को साल के पहले दिन शाम तक भी जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही। सुबह के वक्त लोगों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नए साल की पहली सुबह के सूरज की पहली किरण को कैमरे में कैद करने को गनहिल और लालटिब्बा आदि पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।
नए साल के पहले दिन की शुरूआत महिलाओं के साथ अन्य स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर संतान धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, ठंड बढ़ने के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। मसूरी झील, भट्ठा फाल आदि स्थलों पर पहुंचकर नए साल को यादगार बनाया।
...........................
उत्साहित दिखे पर्यटक
नया साल मनाने मसूरी पहुंचे पर्यटकों का उत्साह देखते ही बनता था। नई दिल्ली निवासी रमेश तलवार ने बताया कि मसूरी में नए साल की पहली किरण को स्पर्श करना बहुत ही रोमांचित कर देने वाला था। वहीं, पर्यटक सुरेश प्रभु ने बताया कि उन्होंने साल के पहले दिन धूम्रपान छोड़ने का संकल्प लिया। पर्यटक रवीना सिंह ने बताया की नया साल का मसूरी में जश्न उनके लिए बहुत यादगार रहा और उन्होंने सुबह उठते ही अपने माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
.............................
कई घंटे रही जाम की स्थित
नया साल मनाने के बाद दो बजे से पर्यटकों ने मसूरी से लौटना शुरू कर दिया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। पर्यटकों के लौटने की वजह से मसूरी से देहरादून तक जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटक विजय ने बताया कि कोल्हुखेत से कोठाल गेट तक ही उन्हें 20 मिनट का समय लग गया। दून तक पहुंचने में उन्हें दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। वहीं, पुलिस के ट्रैफिक प्लान को लेकर स्थानीय व्यापारियों में खासा रोष रहा।