{"_id":"5a47fb744f1c1baa268b6cb9","slug":"151466703214-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर लाइन कार्निवाल का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर लाइन कार्निवाल का समापन
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी।
विंटरलाइन कार्निवाल की आखिरी शाम जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही। समापन के मौके पर उन्होंने अपने गीतों पर दर्शकों को देर रात तक झुमाया। वहीं गायिका मंजू सुंदरियाल की आवाज ने भी दर्शकों का दिल जीता। वहीं, वीआईपी लाफ्टर शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शनिवार को समापन के मौके पर आयोजित संगीत संध्या का शुभारंभ खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। प्रीतम भरतवाण एंड सांस्कृतिक पार्टी ने आखिरी संध्या पर खूब समां बांधा। प्रीतम ने देव वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया व उसके बाद एक से बढ़कर एक गीत गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रीतम ने नारैणी मेरि दुर्गा भवानी, मेरू हिमवंत देस यु पहाड़ छा, तुम्हारी खुद मा, सरूलि आदि लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। मंजू सुंदरियाल की आवाज ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता। लाफ्टर शो में ख्याति प्राप्त हास्य कलाकार वीआईपी ने अपने अंदाज में हास्य व व्यंग सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और सेना की वर्दी में मंच पर पहुंचकर राष्ट्र प्रेम का संदेश भी दिया। इससे पूर्व मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का अंतिम दिन माउंटेन क्वेल सेंचुरी में बर्ड वाचिंग के साथ शुरू हुआ। वहीं मालरोड पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही आईटीबीपी के जवानों जे जूडो कराते का मनमोहक प्रदर्शन किया। गढ़वाल टेरेस के समीप बने मंच में कौर सायर बैंड की रॉक धुनों पर दर्शक जमकर थिरके। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, नायब तहसीलदार दयाराम, सूर्यमणी, एडवेंचर टूरिज्म अधिकारी सीमा नौटियाल, प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर, सचिव संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय भार्गव आदि मौजूद थे।
................
मसूरी में बनेगा खेल स्टेडियम:: खेल मंत्री
विंटरलाइन कार्निवाल के समापन के मौके पर पहुंचे खेल मंत्री ने मसूरी में खेल स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। उन्होंने जनवरी में भूमि पूजन की बात कही। उन्होंने कार्निवाल की तारीफ करते हुए कहा कि कार्निवाल स्थानीय कलाकारों मंच देने के उद्देश्य में सफल हुआ है।