{"_id":"5a47f6a84f1c1b96698bbfec","slug":"151466580416-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल संस्थाएं हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल संस्थाएं हुई सम्मानित
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता रैंकिंग में प्राथमिक विद्यालय ढालवाला प्रथम
-- नगर पालिका मुनिकीरेती में स्वच्छता रैंक हासिल करने वाले संगठनों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूूरो
मुनिकीरेती । नगर पालिका मुनिकीरेती के तत्वावधान में आयोजित समारोह में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता रैंकिंग में चयनित संगठनों को सम्मानित किया गया, जिसमें विभिन्न होटल, विद्यालय, हॉस्पिटल, व्यापार मंडल आदि संस्थाएं शामिल थी। शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित नगर निकाय सभागार में पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता रैंकिंग में चयनित संगठनों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय ढालवाला को प्रथम स्थान, विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल मुनिकीरेती को द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय शीशमझाड़ी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
संस्थागत स्कूलों में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल, ढालवाला प्रथम, पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज द्वितीय और अमन पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। होटलों में वसुंधरा होटल प्रथम, द ग्रेट गंगा द्वितीय और प्रसन्ना इन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश भर के शहरों के लिए स्वच्छता रैंकिंग तय किए जाने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इस प्रतियोगिता में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला भी प्रतिभाग करेगी। केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र में सर्वेक्षण के लिए भेजी गई टीम द्वारा इस बाबत नगर वासियों से सवालात किए जाएंगे। उन्होंने नगरवासियों से टीम को सही जवाब देकर सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त करने में पालिका परिषद को सहयोग करने का आह्वान किया है।