फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन देहरादून ने बढत बनाई

राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन देहरादून ने बढत बनाई

Sun, 31 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन देहरादून ने बढत बनाई
देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल ने बनाई बढ़त
विज्ञापन

-- स्व. अमरनाथ कौशल राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आज होगा फाइनल

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। स्व. अमरनाथ कौशल राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल ने बढ़त बनाई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के निर्णायक मुुकाबले आज रविवार को खेले जाएंगे। मिस्सरवाला डोईवाला मैदान में आयोजित जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। टीमों से परिचय के बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में खेलों की प्रतिभाएं मौजूद हैं। कई खेलों में राज्य के खिलाड़ी चमके हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी ने कहा कि युवा वर्तमान समय में खेलों में भविष्य भी बना सकते हैं।

इस दौरान बालिका वर्ग में देहरादून ने पौड़ी को 25-21,25-27, 27-25 से, पिथौरागढ ने टिहरी को 25-23,25-18 और नैनीताल ने अल्मोड़ा को 25-29 और 25-21 से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग में देहरादून ने बागेश्वर को 25-19, 25-15 से हरिद्वार ने चमोली को 33-31 और 25-21 जबकि टिहरी की टीम ने अल्मोड़ा को 25-16 और 25-14 से पराजित कर प्रतियोगिता बढ़त बनाई। इस मौके पर जौलीग्रांट ग्राम प्रधान सागर मनवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, मंदीप बजाज, ईश्वरचंद अग्रवाल, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, समाजसेवी मंदीप बजाज, ताराचंद अग्रवाल, अमित कौशल, प्रदीप कौशल, भारत भूषण पेले, अश्वनी कौशल, सर्वेश चौधरी, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed