{"_id":"5a429d1b4f1c1b74698c42d6","slug":"15143151931-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन के विरोध में कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन के विरोध में कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। प्रदेश सरकार की ओर से नगर पालिकाओं और नगर निगमों में किए परिसीमन का कांग्रेसियों ने मंगलवार को विरोध किया। गुस्साए कार्यकर्ता सुबह चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपने हिसाब से नगर निगम क्षेत्र का परिसीमन करवा रही है । क्षेत्रीय जनता से इसको लेकर किसी भी प्रकार की रायशुमारी नहीं ली जा रही है। परिसीमन में सभी नियम कानूनों को दरकिनार किया गया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता राजनीतिक लाभ लेने केे लिए गलत तरीके से परिसीमन करवा रहे हैं लेकिन, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्वालापुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तरूण नैयर ने कहा कि प्रदेश सरकार गैर जिम्मेदाराना रुख अख्तियार कर रही है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक राजनीतिक लाभ लेने के लिए गलत तरीके से वार्डों का परिसीमन करवा रहे हैं। वार्ड बढ़ाने से इनका विकास संभव नहीं है। प्रदर्शन में मकबूल कुरैशी, बीना कपूर, निशा शर्मा, चौधरी बलजीत सिंह, नवीन शर्मा, रतन सिंह, राम विशाल देव, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, आकाश भाटी, अनिल भास्कर, ओपी चौहान, बलजीत सिंह, सुरेंद्र चतुर्वेदी, वेदपाल तेजियान, रवि बहादुर, विजय सैनी, सरफराज बश्ड़, नरेश कुमार, अनुज गुप्ता, नजाकत अली, रोहित कुमार समेत कई शामिल रहे।