{"_id":"5a4281014f1c1b86698c3e7a","slug":"15143079999-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएसपी मारवाड़ी ने एमईएस एकादश को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएसपी मारवाड़ी ने एमईएस एकादश को चार विकेट से हराया
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। श्री बदरीश साहित्य कला खेल समिति जोशीमठ की ओर से नवीं चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार से शुरू हुआ। गांधी मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में केएसपी मारवाड़ी ने एमईएस एकादश को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। समिति के सचिव एमएस राणा ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य छिपी प्रतिभाओं का चयन करना है।
पहले मैच में एमईएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में से 14.2 ओवर में टीम 101 रन पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए केएसपी मारवाड़ी ने 11.3 ओवर में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएसपी मारवाड़ी के सुशील मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने तीन ओवर में आठ रन और तीन विकेट झटके। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेश नंबूरी, विशन सिंह बिष्ट, रणवीर पंवार, ललिता देवी, मीना डिमरी, राजेंद्र सकलानी, डा. संजय डिमरी, सत्य प्रकाश नौटियाल, भगवती कप्रवाण, वीरेंद्र नेगी, दीप नारायण तोपाल, मनोज बिष्ट और मनोज सिंधवाल आदि मौजूद थे।