{"_id":"5a4280e04f1c1b0f788b517d","slug":"15143079671-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर व रूद्रप्रयाग के नाम रही वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर व रूद्रप्रयाग के नाम रही वॉलीबाल प्रतियोगिता
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में श्रीनगर वालीबाल क्लब ने रुद्रप्रयाग लायंस को 2-1 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।
यहां रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल कोतवालरी कीर्तिनगर और रुद्रप्रयाग लायंस के बीच खेला गया, जिसमें रुद्रप्रयाग लायंस ने जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में श्रीनगर वालीबाल क्लब ने महिला थाना श्रीनगर को पराजित किया। इसके बाद श्रीनगर वालीबाल क्लब और रुद्रप्रयाग लायंस के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीनगर वालीबाल क्लब ने 2-1 से प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर ट्राफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीनगर विपिनचंद्र मैठानी ने प्रतियोगिता की विजेता श्रीनगर वॉलीबाल क्लब की टीम को ट्राफी के साथ सात हजार की नगद धनराशि से पुरस्कृत किया। जबकि उप विजेता रही रुद्रप्रयाग लायंस की टीम को ट्राफी के साथ पांच हजार की नगद धनराशि से नवाजा गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय राम गोदियाल, क्लब के अध्यक्ष विकास दुमका, सभासद जय कुमांई, प्रताप भंडारी, चंद्र भानु तिवाड़ी, प्रेम लाल अग्रवाल, विपिन भंडारी, आशा पैन्यूली व जीतमणी थपलियाल आदि मौजूद थे ।