{"_id":"5a4280014f1c1b502b8b6c5f","slug":"15143077432-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का फोकस अब निकाय चुनाव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का फोकस अब निकाय चुनाव पर
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अप्रैल माह में होने वाले निकाय चुनावों की तैयारी में अब भाजपा जुट गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा वार्ड सभासद से लेकर पालिका अध्यक्ष तक हर पद पर जीत सुनिश्चित करने और पार्टी संगठन को एकजुट करने की खास रणनीति बनाकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 28 दिसंबर को तहसील मुख्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक होगी।
कर्णप्रयाग में अभी तक भाजपा को निकाय में अध्यक्ष पद पर जीत नसीब नहीं हुई। ऐसे में भाजपा के लिए कर्णप्रयाग पालिका सीट को अपने पाले में करना भी अहम है। यही नहीं कर्णप्रयाग से लगी गौचर नगर पालिका, गोपेश्वर और जोशीमठ सहित नंदप्रयाग नगर पंचायत, पोखरी और गैरसैंण में जीत दर्ज करने के लिए संगठन की एकजुटता की परीक्षा भी होगी। इसके लिए पार्टी संगठन स्तर पर तैयारियां करने के निर्देश उच्चस्तर से पार्टी को मिल रहे हैं। हालांकि पार्टी में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है, जिसे देखते हुए संगठन संजीदा है। टिकट आवंटित होने के बाद संगठन में किसी तरह की टूट या बिखराव न हो इसके लिए समय से पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी का कहना है कि जिलास्तरीय बैठक में पार्टी निकाय चुनाव और आजीवन सहयोग निधि को एकत्र करने पर चर्चा करेगी।