{"_id":"5a4162094f1c1b0e788b4f7b","slug":"151423453411-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा संग विंटरलाइन कार्निवाल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा संग विंटरलाइन कार्निवाल का आगाज
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल का रंगारंग आगाज हुआ। यात्रा में गढ़वाल और कुमाऊं की साझा लोक संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और तिब्बती कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुति देकर शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। यात्रा लंढौर बाजार से शुरू हुई और माल रोड होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई।
सोमवार को सर्वे मैदान में विधायक गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और जिलाधिकारी एसए मुरुगेश ने पूजा-अर्चना कर मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक गणेश जोशी ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने में सफल होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया की इस बार कार्निवाल में जन सहभागिता कम देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा की इस बाबत संबंधित लोगों से बात कर इसकी पुनरावृत्ति रोकी जाएगी। पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि विंटरलाइन कार्निवाल का आयोजन 2013 की आपदा के बाद से किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा देना था, जिसमें सफलता भी मिली। डीएम एसए मुरुगेशन ने कहा कि विंटरलाइन कार्निवाल में पर्यटकों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत देखने का मौका मिलेगा। वे यहां के खानपान का भी आनंद ले सकते हैं। इस मौके पर एडीएम अरविंद पांडे, एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन पेटवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल, मीरा सकलानी, अनीता पुंडीर, अनीता धनाई, पालिका सभासद रमेश भंडारी, विनोद सेमवाल, कुलदीप रावत, छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, बीएसनेगी आदि उपस्थित रहे।