{"_id":"5a4161ff4f1c1b8b688ba971","slug":"15142345256-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कैंप व रिसॉर्ट संचालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कैंप व रिसॉर्ट संचालकों के काटे चालान
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार कैंप व रिसॉर्ट संचालकों के काटे चालान
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने नववर्ष के दृष्टिगत क्षेत्र में संचालित कैंप व रिसॉर्ट में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने खामियां मिलने पर चार कैंप व रिसॉर्ट संचालकों के 35 हजार के चालान किए।
सोमवार को दोपहर बाद चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने गंगाबिच व रिसॉर्ट में चैकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि अभियान के तहत तीन कैंप संचालकों व एक रिसॉर्ट संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि संबंधित रिसॉर्ट व कैंप संचालकों के द्वारा कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराने व सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के चलते कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने एक संचालक से मौके पर पांच हजार का राजस्व वसूला जबकि तीन के 10-10 हजार के कोर्ट चालान किए। उन्होंने बताया कि अभियान नववर्ष के मद्देनजर आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसआई विकास भारद्वाज, दीक्षा सैनी, कांस्टेबल राजेश चंद्र सेमल्टी, रोहताश सिंह आदि शामिल थे।