{"_id":"5a4136134f1c1b5c248b495f","slug":"151422328020-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्दन रेलवे लखनऊ, यूपी ब्रदर्स और गुरुकुल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दन रेलवे लखनऊ, यूपी ब्रदर्स और गुरुकुल ने जीते मैच
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन नार्दन रेलवे लखनऊ, यूपी ब्रदर्स और गुरुकुल ने अपने-अपने मैच लिए। मैच का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों के साथ परिचय करने के साथ किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच नार्दन रेलवे लखनऊ डिवीजन तथा ओलंपियन विवेक सिंह हाकी एकेडमी बनारस के बीच खेला गया। नार्दन रेलवे की ओर से मैच के दूसरे मिनट में खिलाड़ी राम ने पहला फील्ड गोल किया। दूसरा फील्ड गोल भी खिलाड़ी राम ने 11वें मिनट में कर टीम को दो गोलों से आगे किया। नार्दन रेलवे 2-1 के अंतर से विजयी रही। इस मैच का शुभारंभ मनोज गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। दूसरे मैच में यूपी ब्रदर्स ने अंबाला को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से परास्त किया। इस मैच का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने किया। आयोजन सचिव डा. अजय मलिक ने बताया कि तीसरे मुकाबले में मेजबान गुरुकुल कांगड़ी विवि ने प्रतिद्वंद्वी शाहबाद मार्कंडेय को 2-0 से परास्त किया। इस मैच का शुभारंभ पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार और संचालन डा. शिव कुमार चौहान ने किया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीके शर्मा, आयोजन अध्यक्ष प्रो. आरकेएस डागर प्रो. डीएस मलिक, बीएचईएल के महाप्रबंधक इंद्रजीत सिंह संधु, डा. धर्मेंद्र बालियान, यशपाल सिंह राणा, राजीव त्यागी, अमित, सेठपाल, डा. पंकज कौशिक, हेमंत सिंह नेगी, कपिल मिश्रा, छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर इत्यादि मौजूद रहे।