{"_id":"5a4136114f1c1b09788b4cc7","slug":"15142232771-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के चलते युवाओं को माइग्रेन का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के चलते युवाओं को माइग्रेन का झटका
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
घने कोहरे से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। कोहरे में लिपटी धूप के कारण कफ, सांस की परेशानी, सीने में जकड़न, शरीर में दर्द, तेज माइग्रेन समेत बुखार से पीड़ित सैकड़ों मरीज जिला अस्पताल समेत निजी में डाक्टरों के चक्कर लगा रहे हैं। सर्दी के बदलते मिजाज को लेकर विशेषज्ञ भी चिंता जता रहे हैं।
तापमान में कमी और वातावरण में नमी से इंफ्लूएंजा वायरस तेजी से पनप रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज तेजी से बढ़े हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. संदीप टंडन के मुताबिक ओपीडी मे औसतन 150 मरीज इन बीमारियों का इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं न्यूरो सर्जन बताते हैं कि कुछ दिनों में ओपीडी पहुंचने वाले मरीज गंभीर सिरदर्द की शिकायत कर रहे हैं। इन मरीजों में ऐसे युवा भी शामिल हैं जो ठंड के इस मौसम में बगैर हेलमेट के तेजी से मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने से माइग्रेन की गिरफ्त में आ चुके हैं। डाक्टरों का कहना है कि सिर को ठंड से बचाकर माइग्रेन या सिरदर्द की परेशानियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
फिजिशियन डा. संदीप टंडन की मानें तो मौसम में इस बदलाव का असर बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं पर अधिक दिखाई दे रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी बीमारियों की गिरफ्त में हैं। उन्होंने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी है। कहा कि बच्चों के बीमार होने से उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
बीमारियों से ऐसे करें बचाव
0 सुबह- शाम गर्म कपड़े जरूर पहनें, कोताही न बरतें।
0 ठंडी चीजें खाने से परहेज करें, गर्म नाश्ता-भोजन करें
0 मोटरसाइकिल चलाते समय गर्दन, नाक ढककर रखें।
0 बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने के साथ ही कान, गर्दन मफलर से ढकें।
0 दमा रोगी कमरे की खिड़कियां खोलकर सोएं, ताकि कमरे में पर्याप्त आक्सीजन रहे।
0 वायरल बुखार होने पर कुशल चिकित्सक को दिखाकर एंटीबायोटिक लें।