{"_id":"5a41360e4f1c1b4c528bb9d2","slug":"151422327519-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती, महोत्सव के आयोजनों से सामाजिक एकजुटता को बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती, महोत्सव के आयोजनों से सामाजिक एकजुटता को बल
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार का 31वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज के विकास के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। कहा गया कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की जयंती और महोत्सवों से समाज में उत्साह का संचार होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मुख्य अतिथि राजीव बंसल व अतिविशिष्ष्ट अतिथि संदीप जैन व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को एकजुट करने में मदद मिलती है। वक्ताओं ने महाराज अग्रसेन के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान करते हुए सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने की बात कही। महोत्सव के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। महोत्सव के दौरान बच्चों , महिलाओं के बीच सामान्य ज्ञान, कला, निबंध, ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली, मेहंदी, नेल आर्ट, चम्मच, कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी हुई। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत दो बेटियो के अभिभावकों, 50 वर्ष दांपत्य जीवन पूरा करने वाले दंपतियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संरक्षक हजारीलाल अग्रवाल, अध्यक्ष सतीश गुप्ता, महामंत्री अनुपम अग्रवाल, दाउ दयाल अग्रवाल, विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, कुलदीप गुप्ता, संयोजक विनोद ब्रजवासी, सह संयोजक ललित जिंदल और अश्वनी मित्तल, प्रदीप चौधरी, हरेंद्र गर्ग, यूसी जैन, विकास गर्ग, जेसी जैन, डा. महावीर अग्रवाल, पराग गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, अनिल गोयल, अरविंद कुमार, बालेश जैन, सुनील अग्रवाल गुड्डू, अंजू मित्तल, मनोज अग्रवाल, अमन गर्ग, वंदना गुप्ता, कमलेश सिंघल, नरेंद्र अग्रवाल, तोष जैन, आलोक गर्ग, रेनू गुप्ता, सुधा गुप्ता, केशव देव गुप्ता, डा. आदेश गोयल, बृजभूषण मित्तल, लाजपतराय, शिवराज गुप्ता, एमपी अग्रवाल, डा. विशाल गर्ग, ज्ञानेश अग्रवाल, एनके अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, रेशरानी, अरुणा बंसल, सुधा गुप्ता, अलका अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन