फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र संगठनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

छात्र संगठनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
छात्र संगठनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
श्रीनगर। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण के निवर्तमान प्रधानाचार्य पर नरमी बरतने का आरोप लगाते हुए बिड़ला परिसर के छात्र संघ और विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की कमजोर पैरवी के चलते संगीन वारदात को अंजाम देने वाले प्रधानाचार्य को कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

सोमवार को विकास छात्र संगठन, उत्तराखंड छात्र संगठन, आर्यन, जय हो छात्र संगठन और बिड़ला परिसर के छात्र संघ पदाधिकारी परिसर के प्रवेश द्वार पर एकत्रित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री और आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले को दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने बदरीनाथ विधायक की भी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने भी छात्रा को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रधानाचार्य को सजा नहीं मिली तो छात्र सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत, विकास छात्र संगठन के गढ़वाल प्रभारी आनंद गड़िया, जिला मीडिया प्रभारी मानवेंद्र राणा, उत्तराखंड छात्र संगठन के उपदेश बिष्ट, नगर अध्यक्ष संदीप रावत, छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed