{"_id":"5a412ca64f1c1b96698bb185","slug":"151422086719-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी छात्र सेना ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी छात्र सेना ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर अब पहाड़ी छात्र सेना भी मुखर हो गई है। छात्र सेना ने गैरसैंण मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर रुख स्पष्ट ने होने पर आक्रोश जताया तथा प्रदर्शनकर सरकार का पुतला फूंका।
सोमवार को केंद्रीय गढ़वाल विवि के गेट के पास प्रदर्शन करते हुए पहाड़ी छात्र सेना ने 17 साल की अनिश्चितता की स्थिति खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है। लिहाजा, इसकी राजधानी पहाड़ में ही होनी चाहिए, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने पहाड़ के लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ कर राजधानी मुद्दे को भटका दिया।
छात्रों ने कहा कि प्रदेश सरकार तत्काल गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे। गैरसैंण कोई सैर-सपाटे का केंद्र नहीं है, जो ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किए जाने पर पहाड़ी छात्र सेना जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन करेगी और पुतले फूंकेगी। उन्होंने विधायकों से भी इस मसले पर अपनी राय स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में गौरव राणा, चैतन्य कुकरेती, संदीप रावत, विकास नवाड़ी, नवीन और अमित मेहरा शामिल थे।