फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चौरास परिसर को जोडने के लिए छात्र नेता पुल के नीचे धरने पर बैठे

चौरास परिसर को जोडने के लिए छात्र नेता पुल के नीचे धरने पर बैठे

Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
चौरास परिसर को जोडने के लिए छात्र नेता पुल के नीचे धरने पर बैठे
श्रीनगर। चौरास क्षेत्र के लोगों के प्रदर्शन के बाद गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्र नेता भी चौरास परिसर तक एप्रोच रोड की मांग के लिए नवनिर्मित श्रीनगर-चौरास मोटर पुल के नीचे गार्डर में धरने मेें बैठ गए। देर शाम तक लोनिवि की ओर से लिंक सड़क कटिंग का लिखित आश्वासन के बाद शाम लगभग 7 बजे छात्र नेताओं ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

सोमवार शाम जय हो और आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारी चौरास मोटर पुल के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने विवि के चौरास परिसर तक संपर्क मार्ग न होने पर सरकार और लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि पुल के निर्माण से चौरास परिसर का फायदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तहसीलदार कीर्तिनगर शंकर लाल चौरसिया मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्र नेताओं ने परिसर को जोड़ने के लिए सड़क कटिंग होने के बाद ही उतरने की बात कही। तहसीलदार ने मौके पर लोनिवि के अधिकारियों को बुलाते हुए जनहित में कार्रवाई करने को कहा। इस पर लोनिवि की ओर से लिखित रूप से आश्वासन दिया गया कि मंगलवार से मोटर पुल से पैदल पुल के बीच लिंक रोड की कटिंग की जाएगी। शाम लगभग सात बजे छात्र नेता पुल के गार्डर से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जय हो के प्रांतीय संरक्षक शिवकांत कंडारी, जिलाध्यक्ष आयुश मियां, छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, दिव्यांशु बहुगुणा, पुष्पेंद्र पंवार व दीपक सजवाण आदि मौजूद थे।


केेंद्र और राज्य सरकार को दिए हैं प्रस्ताव : एमएलए
मैंने स्वयं मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चौरास स्टेडियम सुरक्षा दीवार और सड़क का प्रस्ताव दिया है। साथ ही पिछले दिनों श्रीनगर पहुंचे मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह से इसी मुद्दे पर विवि के कुलपति की भी मुलाकात करवाई थी। इसके अलावा, अलकनंदा नदी के किनारे सड़क भी स्वीकृत है। इसको भी जल्द वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी। -विनोद कंडारी विधायक देवप्रयाग क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed