फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आचार्य बालकृष्ण %गीता रत्न’ से सम्मानित

आचार्य बालकृष्ण %गीता रत्न’ से सम्मानित

Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण %गीता रत्न’ से सम्मानित
हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ की ओर से रविवार को विराट गीता महोत्सव में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को ‘गीता रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा, साहित्य और ललित कला के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वालों और विभिन्न विद्यालयों के गीता प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यात्म चेतना संघ के संस्थापक आचार्य करुणेश मिश्र ने बताया कि भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने के लिए इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ‘गीता रत्न’ पुरस्कार आयुर्वेद के क्षेत्र में विश्व स्तरीय शोध करने के लिए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को दिया गया। साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए साहित्य अकादमी अवार्ड डॉ. निरंजन मिश्र को और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए पांच हरिद्वार गौरव सम्मान दिए गए। प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने के लिए प्रो. सुनील बत्रा को हरिद्वार गौरव से सम्मानित किया गया। हरिद्वार गौरव का सम्मान पाने वालों में शिक्षा के क्षेत्र में डा. योगेंद्रनाथ शर्मा अरुण, चिकित्सा के क्षेत्र में वैद्य सोमदत्त शर्मा, साहित्य सेवा में प्रख्यात शायर अफजल मंगलौरी, ललितकला के क्षेत्र में कु. सृष्टि अग्रवाल और समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए रामशरण चावला शामिल है। गीता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही डीएवी की छात्रा आरुषि चौधरी, द्वितीय स्थान पर डीपीएस की कु. इमामा और तृतीय पुरस्कार डीपीएस की छात्रा स्वयंप्रभा दीक्षित पुरस्कृत किया गया। बीस छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पीयूषकांत दीक्षित ने कहा कि गीता उपनिषदों का सार है जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को स्पर्श करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा ने भारतीय संस्कृति के लिए विशिष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि वे गीता का उर्दू अनुवाद भी प्रस्तुत कर रहे हैं जो दो माह में प्रकाशित हो जाएगा। शायर अफजल मंगलौरी ने गीता पर लिखी अपनी विशिष्ट रचना ‘गीता में ज्ञान ज्योति करुणा प्यार है’ के माध्यम से समा बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी एचके वाधवा और संचालन डा. नरेश मोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महामंत्री योगाचार्य विशाल शर्मा, चेयरमैन प्रो. पीएस चौहान, श्रीगोपाल नारसन , विधायक आदेश चौहान, स्वामी केशवानंद, डा. श्यामसुंदर दास शास्त्री, हरेंद्र गर्ग, मनमोहन जैन, सतीश जैन, जगदीश लाल पाहवा, देवेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. एस. चौहान, डा. संतोष चौहान, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, नीरु जैन, ज्योत्सना, नरेंद्र मिश्र, डा. ओमप्रकाश भट्ट, स्वामी दर्शन शास्त्री, डा. हरिगोपाल शास्त्री, डा. अजय कौशिक, ओमप्रकाश बंसल, स्वामी दर्शन भारती, नितिन गौतम, फकीरा खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed