{"_id":"5a3fdb314f1c1b4e718bb15a","slug":"151413447614-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल, एनआईटी, पेयजल के लिए आज से क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल, एनआईटी, पेयजल के लिए आज से क्रमिक अनशन
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सकों की तैनाती, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस का शीघ्र निर्माण की मांग के लिए सोमवार्र से क्रमिक अनशन शुरू होगा।
रविवार को प्रगतिशील जनमंच (प्रजमं) के बैनर तले आयोजित सभा में सरकार की निंदा करते हुए कहा गया कि तीन मांगों को लेकर प्रजमं 193 दिन से संयुक्त अस्पताल परिसर में धरना दे रहा है। बावजूद इसके सरकार ध्यान नहीं दे रही है। चिकित्सकों के तबादले से संयुक्त अस्पताल खाली हो गया है। एनआईटी के स्थायी कैंपस निर्माण का मामला लंबित है। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कारण श्रीनगर, श्रीकोट व पौड़ी सहित अन्य क्षेत्रों की जनता दूषित पानी पी रही है। इसके बावजूद सरकार को इस ओर आंखें मूंदे बैठी है।
बताया गया कि 25 से 1 जनवरी तक क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बाद 2 जनवरी से प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी बेमियादी उपवास पर बैठ जाएंगे। सभा की अध्यक्षता हिमांशु अग्रवाल और संचालन जेपी पुरी ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र रावत, कृष्णानंद मैठाणी, जगमोहन तड़ियाल, विभोर बहुगुणा, संजय फौजी, समीर रतूड़ी, हृदयराम कोटनाला, हीरा लाल जैन, मुकेश अग्रवाल, सरिता तिवाड़ी, लक्ष्मी गुप्ता, सुनीता पंवार और यशोदा रावत आदि मौजूद थे।