फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुकानों के आगे वाहन पार्क होने का विरोध

दुकानों के आगे वाहन पार्क होने का विरोध

Sun, 24 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
दुकानों के आगे वाहन पार्क होने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

मसूरी फोरम के सदस्यों ने विंटर कार्निवाल के दौरान स्टेट बैंक, कुलड़ी के समीप दुकानों के आगे वाहन पार्क नहीं कराने की मांग की। शनिवार को एसडीएम एसडीएम मीनाक्षी पटवाल के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे वाहन पार्क होने से लोगों को खासी परेशानी होती है। साथ ही दुकानों का व्यवसाय भी प्रभावित होता है। इधर-उधर वाहन खड़े होने से माल रोड पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। इस पर एसडीएम मीनाक्षी पटवाल ने कहा कि माल रोड पर वाहन पार्क करने की जगह नहीं है। लेकिन इस बार वाहनों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। झूलाघर आदि जगहों पर ही वाहनों को रोका जाएगा और एक-एक कर आगे भेजा जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया की कार्निवाल अगले वर्ष से सर्वे मैदान में हो तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इस मौके पर मसूरी माल फोरम के सदस्य इंदर जीत सिंह बेदी, मनोज शर्मा, सुनील अरोड़ा, सतीश जुनेजा, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed