{"_id":"5a3d36384f1c1b0a788b4568","slug":"15139611694-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा की ढूंढखोज करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्रा की ढूंढखोज करने की मांग उठाई
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के एक विद्यालय से लापता हुई छात्रा की जल्द खोज को लेकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट से भेंट की। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा यदि जल्द छात्रा की खोज नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एसपी ने जल्द छात्रा का पता लगाने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को पेट्रोल पंप से जुलूस की शक्ल में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस सभागार में पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के साथ वार्ता की। नगर पालिका के सभासद नवल भट्ट, पूर्व छात्र संघ महासचिव संदीप झिंक्वाण और सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र रावत ने कहा कि 28 नवंबर को क्षेत्र से एक छात्रा विद्यालय गई लेकिन घर नहीं पहुंची। तब से वह लापता है, लेकिन आज तक पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है। छात्रा के लापता होने के बाद से क्षेत्र में लोग अपनी बेटियों को विद्यालय भेजने से भी डर रहे हैं। भाजपा प्रदेश सदस्य चंद्रकला तिवारी, पुष्पा पासवान और क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने शीघ्र छात्रा की खोज कर मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। एसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही छात्रा की खोज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस मौके पर पालिका सभासद ऊषा फरस्वाण, माहेश्वरी देवी, नितीश नेगी, रमेश नेगी, गोविंद सिंह बजवाल, कमलेश सिंह बिष्ट, राकेश बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रकला खंडूड़ी के साथ ही ग्वाड़, पाडुली, सगर, गंगोलगांव और गोपेश्वर शहर के लोग मौजूद थे।