{"_id":"5a3be8724f1c1bce408be6e7","slug":"15138757226-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपी प्रधानाचार्य पर लगाया शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपी प्रधानाचार्य पर लगाया शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। गैरसैंण की एक छात्रा से प्रधानाचार्य की ओर से छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित परिवार ने प्रधानाचार्य पर धमकियां देने का आरोप लगाया। परिजनों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कहा कि थाना जोशीमठ में मामले की नामजद रिपोर्ट के बावजूद आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपी प्रधानाचार्य की ओर से लगातार पीड़िता के परिजनों को धमकी देकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इधर, छेड़खानी के मामले के बाद से पीड़ित छात्रा का स्कूल जाना बंद हो गया है। छात्रा की ओर से मामले में प्रधानमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई गई है। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।