{"_id":"5a3ab1614f1c1bd1408be11f","slug":"15137960883-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था विरोधी बयान देने पर कांग्रेसियों ने मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था विरोधी बयान देने पर कांग्रेसियों ने मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह के गंगा में अस्थि विसर्जन पर रोक लगाने संबंधी बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला फूंककर बयान का विरोध किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं है। देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।
बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए और केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि भगीरथ ने घोर तपस्या कर राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष दिलाने के लिए गंगा को पृथ्वी पर लाकर उदार किया। केंद्र के मंत्री को इतना भी ज्ञान नहीं कि पुरातन परंपरा अस्थि विसर्जन को कैसे समाप्त कराया जा सकता है। उन्होंने मंत्री से इस्तीफा की मांग की।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने कहा कि केंद्र सरकार ने रोजगार छीनकर लोगों को बेरोजगार किया और विकास के नाम उनके पास बताने के लिए कोई योजना नहीं है। ऐसे में केंद्र के मंत्री जनता को भटकाने के लिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष यशवंत सैनी, तरुण नैयर ने कहा कि ऐसे मंत्री को केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्री ने जनता से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर रवि बहादुर, राजीव चौधरी, सुमित तिवारी, अशोक शर्मा, सुनील सेठी, अरशद ख्वाजा, ठाकुर रतन सिंह, आकाश भाटी, विमला पांडे, ओपी चौहान, दिनेश पुंडीर, नितिन कौशिक, चौधरी बलजीत सिंह, वीएस तेजियान, संजय शर्मा, प्रदीप पंत, धूप सिंह, लईक अहमद, निखिल शर्मा, तेजपाल सिंह, नितिन तेश्वर, कुलदीप चौधरी, गौरव पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
----------------
अस्थि प्रवाह घाट पर पर किया प्रदर्शन
हरिद्वार। कांग्रेसियों ने अस्थि प्रवाह घाट सतीघाट कनखल पर एकत्रित होकर केंद्रीय राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री के बयान से हिंदू धर्म के अनुयायियों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गंगा में गिर रहे गंदे नालों को रोकने में नाकाम रही है। अब बयानबाजी कर सनातन धर्म को मिटाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, हरीश सेठी, प्रदीप पंत, सुमित भाटिया, गजेंद्र जोशी, भूषण शर्मा, शुभम मंदोला, विशाल पंवार, कुलदीप चौधरी, दीपक पांडे, बजरंगी, पार्थ, नकुल माहेश्वरी, चंद्रमोहन मिश्रा आदि मौजूद थे।
----------------------
तीर्थ पुरोहित समाज का पारा भी चढ़ा
हरिद्वार। तीर्थ पुरोहित समाज ने हरकी पैड़ी पर केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बयान की निंदा की। सिद्घार्थ चक्रपाणी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने जानबूझकर बयान देकर सनातन धर्म को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की है। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। नितिन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे मंत्री पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे मंत्री को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। सचिन लूतिया और अनमोल ने कहा कि केंद्र के मंत्री धर्म विरुद्घ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को हरिद्वार में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण, प्रवीन शर्मा, धीरज पंचभैया, आशीष अल्हड़, अनुज प्रधान, राकेश चाकलान, नवनीत चाकलान, निखिल शर्मा, मोहित गोस्वामी, प्रदीप निगारे, अभिषेक शर्मा, शशीकांत, हिमांशु, सुनील, उमेश कौशिक आदि शामिल हुए।