फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर भड़के कांग्रेसी

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर भड़के कांग्रेसी
हरिद्वार। शहर के सरकारी अस्पतालों की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में सुविधाएं सुधारने और डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं होती है तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इस मौके पर तरुण नैय्यर ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार में लापरवाही बरती जा रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। अल्ट्रासाउंड नहीं होने से गरीब मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेला अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी व ब्लॉक प्रवक्ता अनुज गुप्ता ने कहा प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते स्वास्थ्य विभाग में मरीजों का उपचार ठीक तरीके से नही हो पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप आहूजा, जितेंद्र सिंह, निखिल शर्मा, सुरेंद्र सैनी, रमेश कोरी, संदीप अग्रवाल, दीपक जोशी, बादल गोस्वामी, गौरव चौहान, मुस्तकीम अंसारी, अरविंद शर्मा, प्रीतम वर्मा, आकाश सैनी, लव पंडित, सफदर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed