{"_id":"5a39548f4f1c1bd0408bde10","slug":"151370678817-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार पर पुलिस का छापा, हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार पर पुलिस का छापा, हडकंप
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। लक्सर मार्ग पर सतीकुंड से चंद कदम की दूरी पर एक कांपलेक्स के भूतल में चल रहे हुक्का बार पर कनखल पुलिस ने छापा मारा। हुक्के से धुएं के छल्ले बना रहे कई छात्र- छात्रा मौके पर ही मिले, जिन्हें चेतावनी देकर पुलिस ने चलता कर दिया। हुक्क ाबार स्वामी की तलाश में पुलिस जुटी है।
क्षेत्रवासियों ने हुक्काबार चलने के संबंध में एसओ कनखल अनुज सिंह को जानकारी दी थी। सोमवार की शाम एसओ अनुज सिंह ने हुक्का बार पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा। छापामारी के दौरान पुलिस को कई हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने भगा दिया। पड़ताल में पता चला कि एक हुक्के की कीमत साढ़े तीन सौ रुपये वसूल की जाती थी। पुलिस ने जब हुक्का बार के कर्मचारियों से पूछताछ की तब पता कि आर्यनगर चौक ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले एक इंजीनियर ने यह हुक्का बार खोला है। पुलिस ने मौके से मिली सिगरेट के पैकेट, हुक्के के कई तरह के फलेवर कब्जे में ले लिए। एसओ ने बताया कि हुक्का बार स्वामी शहर से बाहर है, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेंगे। उसके पास लाइसेंस है या नहीं, इस बारे में पूछताछ की जाएगी।