{"_id":"5a3953894f1c1bd1408bddc7","slug":"151370652620-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल घोटाला: जेई के साथ कुलसचिव पर भी लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरवेल घोटाला: जेई के साथ कुलसचिव पर भी लगा आरोप
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रावास के बोरवेल में हुए घोटाले को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन कर जेई को टर्मीनेट करने की मांग की। साथ ही छात्रों ने कुलपति कार्यालय में ज्ञापन देकर बोरवेल घोटाले में कुुलसचिव पर भी आरोप लगाते हुए उन्हें पद से लटाए जाने की मांग की।
छात्रों का कहना है कि वोरवेल घोटाले ने विवि की छवि को खराब करने का काम किया है। छात्रों ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि छात्रावास की बोरवेल में लोकल मार्का का मोटर डालकर विवि को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर वित्तीय घोटाला किया गया है। साथ ही जेई ने संपदा विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज और कमेटी के बिना हस्ताक्षर कराए ही बिल पर कुलसचिव के सीधे हस्ताक्षर करा कर बोरवेल का लाखों रुपये का बिल पास कराया लिया। जेई और कुलसचिव ने किसी तरह से मिलकर घोटाले को अंजाम देकर विवि की छवि को खराब करने का काम किया है। छात्रों ने विवि में दस साल से हुए सभी लेनेदेन की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच करने की मांग है। कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ के सचिव सिद्घार्थ कुमार, कोषाध्यक्ष रचित सोनी, मोहित देशवाल, रोहित, वैभव, अर्जुन, सुनील, विजय, अतुल, विवेक, प्रवेद्र, गजेंद्र आदि मौजूद थे।