{"_id":"5a3945814f1c1bbd208b7898","slug":"1513702934730-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिसंबर तक औली में व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिसंबर तक औली में व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के दिए निर्देश
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। औली में होने वाली इंटरनेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर डीएम आशीष जोशी ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को 30 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम को 22 दिसंबर तक औली स्कीइंग स्लोप को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद डीएम ने स्कीइंग स्लोप निर्माण और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।
आगामी 15 से 21 जनवरी तक औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप के तहत फिश रेस होनी है। पर्यटक आवास गृह औली के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि चैंपियनशिप के दौरान औली में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इसलिए जीएमवीएन और पर्यटन विभाग खिलाड़ियों के साथ ही पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराए। डीएम ने अधिकारियों को जोशीमठ क्षेत्र में अतिरिक्त खाद्यान्न भंडारण और आवासीय व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने औली और जोशीमठ में वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, पुलिस और तहसील प्रशासन को आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, सीएमओ को औली व जोशीमठ में डॉक्टरों के साथ ही दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।