{"_id":"5a3943a04f1c1bb6678c2fdc","slug":"151370245318-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों के विपरीत जेसीबी मशीनों से खोदी जा रही सड़क पर लोगों ने जताई आपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों के विपरीत जेसीबी मशीनों से खोदी जा रही सड़क पर लोगों ने जताई आपती
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नैनीताल हाइवे के कर्णप्रयाग और सिमली के बीच दूरसंचार की केबिल बिछाने के लिए जेसीबी मशीनों से खोदी जा रही सड़क संकरी होने से दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। लोगों की शिकायत पर एनएच के सहायक अभियंता ने कार्य कर रही संस्था को काम रोकने के निर्देश दिए हैं।
नरेश चंद्र खंडूड़ी, प्रदीप चंद्र, रविंद्र कुमार और नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि कर्णप्रयाग-सिमली के बीच एनएच पर दूरसंचार केबिलों के लिए जेसीबी मशीनों से सड़क खोदी जा रही है और मलबा सड़क के किनारों पर पड़ा हुआ है। इससे हादसे की आशंका बनी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से कार्यदाई संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों को मानकों के अनुरूप करने की मांग की थी। वहीं एनएच के सहायक अभियंता मुकेश कोहली ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर केबिल बिछाने का काम कर रही संस्था को हाइवे पर जेसीबी मशीनों से खोदी जा रही सड़क का काम रुकवाने के निर्देश दे दिए हैं।