{"_id":"5a39439e4f1c1b193e8b9b03","slug":"151370245085-3-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंगालघेर में आया 5.3 तीब्रता का भूकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंगालघेर में आया 5.3 तीब्रता का भूकंप
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। रिंगालघेर क्षेत्र में मंगलवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम गांव में पहुंची और दो क्षतिग्रस्त मकानों से दो घायलों को निकाला। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। मॉकड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन अलर्ट रहा।
तहसील परिसर थराली में मंगलवार को भूकंप मॉकड्रिल का सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अभ्यास किया। एसडीएम चंदन सिंह डोबाल के नेतृत्व में आपदा से निपटने की रणनीति बनाई गई। पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना मिली कि रिंगालघेर गांव में भूकंप से नुकसान हुआ है। इस पर एसडीएम ने पुलिस तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य व फायर ब्रिगेड की टीम भेजी। पता चला कि रिंगालघेर से 500 मीटर पहले देवराड़ा बैंड पर चट्टान खिसकने से सड़क बंद है। एसडीएम ने लोनिवि को तुरंत जेसीबी भेजकर सड़क खोलने के आदेश दिए। टीम रिंगालघेर गांव पहुंची और क्षतिग्रस्त दो मकानों से घायल हरेंद्र सिंह व दयाल सिंह को रेस्क्यू किया और सीएचसी पहुंचाया। बाद में गांव में राशन और भोजन के पैकेट पहुंचाए गए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।