{"_id":"5a3943954f1c1bce6d8b4ea2","slug":"151370244116-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के ईई का वेतन रोकने के निर्देश, समाजकल्याण अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के ईई का वेतन रोकने के निर्देश, समाजकल्याण अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जीआईसी कर्णप्रयाग मैदान में सोमवार को लगाए गए दिव्यांग शिविर में डॉक्टरों के समय से न पहुंचने का मामला मंगलवार को बीडीसी की बैठक में गरमाया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने समाज कल्याण और स्वास्थ्य जैसे विभाग से जुड़े मुद्दे को गंभीर लापरवाही बताया। इस पर सीडीओ विनोद गोस्वामी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का निर्माण न होने पर लोनिवि गौचर के ईई का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति सदन में की गई।
ब्लाक सभागार में प्रमुख राधा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, मनोज पुंडीर, भरत सिंह रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, भगवान कंडवाल आदि ने कहा कि सोमवार को आयोजित शिविर में डॉक्टरों के न पहुंचने से दिव्यांग लोगों को बिना परीक्षण कराए और प्रमाणपत्र लिए वापस जाना पड़ा। यही नहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान सुमन डिमरी, प्रधान सेनू, कमेड़ा की प्रधान कमला देवी ने लोनिवि की निर्माणाधीन सड़कों से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों, पैदल रास्तों की मरम्मत न करने का मामला उठाया। इस पर अवर अभियंता जवाब नहीं दे पाए तो ईई के बैठक में नहीं होने का मामला सामने आया। इस पर सीडीओ ने ईई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कालेश्वर के ग्राम प्रधान हरीश चौहान ने ऑलवेदर रोड को लेकर असमंजस, अस्पताल में प्रसूता की मौत पर मुआवजा न मिलने की बात सदन में रखी। वहीं स्वर्का की प्रधान किरन देवी ने जलनिगम की ओर से निर्माणाधीन पेयजल लाइन से धलकांचुला प्राइमरी स्कूल के क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत करने की मांग की। सदन में जनप्रतिनिधियों ने बिजली की लो-वोल्टेज और अन्य समस्याएं भी उठाईं। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, बीडीओ एमपी भट्ट, एडीओ पंचायत एमएम नगवाल, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, देवेंद्र नेगी और गायत्री नेगी, सांसद प्रतिनिधि गोवर्द्धन कैलखुरा सहित विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
इंसेट
डा. शर्मा का इस्तीफा रोकने का प्रस्ताव पारित
कर्णप्रयाग। 26 सालों से सीएचसी में कार्यरत वरिष्ठ सर्जन डा. राजीव शर्मा ने सदन में बताया कि व्यक्तिगत कारणों से 30 अक्तूबर को इस्तीफा सौंप दिया है। अब जल्द सीएचसी में सेवाओं से मुक्त हो जाएंगे। इस पर सदन में सभी बीडीसी मेंबर, ग्राम प्रधानों ने ध्वनिमत से डा. शर्मा के इस्तीफे को रद्द करने और सीएचसी में सेवाएं जारी रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन