{"_id":"5a36a36f4f1c1ba7668baae1","slug":"151353037015-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रशासन की अनुमति के संचालित हो रहा बीस दिनों से मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रशासन की अनुमति के संचालित हो रहा बीस दिनों से मेला
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर पालिका क्षेत्र रविग्राम में इन दिनों लगा ट्रेड फेयर मेला बिना प्रशासन की अनुमति के चल रहा है। रविग्राम स्थित पिटकुल मैदान में बीते 25 नवंबर से मैदानी क्षेत्र के एक व्यापारी की ओर से मेले का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन तहसील प्रशासन को मेला आयोजन की कोई जानकारी नहीं है। मेले में सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीस दिनों से क्षेत्र में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के ट्रेड फेयर मेला चल रहा है, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है। ना ही मेले में दुकान चला रहे व्यवसायियों और श्रमिकों का सत्यापन हुआ है। स्थानीय निवासी अशोक सकलानी का कहना है मेले में सामान भी मनमाने दामों में दिया जा रहा है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मेला संचालन बंद करवाने की मांग उठाई। एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि मेला संचालक की ओर से मेला आयोजन की कोई अनुमति नहीं ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी नौटियाल का कहना है कि पालिका से मेला आयोजन की अनुमति नहीं ली गई है। शीघ्र मेले का संचालन बंद करवाया जाएगा।