{"_id":"5a36a2904f1c1bee688c2436","slug":"15135301468-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडरों में नहीं आ रही पूरी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडरों में नहीं आ रही पूरी गैस
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तहसील में सप्लाई होने वाले इंडेन रसोई गैस में घटतोली का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को प्लांट से जब रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक थराली गैस एजेंसी पहुंचा तो इनकी जांच करने पर 105 गैस सिलेंडरों में रसोई गैस कम मिली। ऐसे में ट्रक प्लांट को लौटा दिया गया।
तहसील में लंबे समय से लोग सिलेंडरों में घटतोली की शिकायत कर रहे थे। रविवार को जब प्लांट से सिलेंडरों से भरा ट्रक इंडेन गैस एजेंसी पहुंचा तो इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप सती और गोदाम प्रभारी ने सिलेंडरों की जांच की। प्रदीप सती ने बताया कि ट्रक में कुल 222 सिलेंडर थे, जिनको तोला गया तो 105 सिलेंडरों में 1 से 2 किलोग्राम गैस कम मात्रा में मिली। घटतोली होने पर ट्रक को वापस प्लांट भेजा गया है। साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए इंडेन गैस एजेंसी के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।