फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के

पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के

Sun, 17 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के

विज्ञापन
गौचर। प्रदेश सरकार की ओर से गौचर नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करने का मामला गरमा गया है। रविवार को कांग्रेस ने मामले में भाजपा पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नगर में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी के वित्तीय अधिकार सीज करने के अनुमोदन के मामले से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में जनसभा की। कांग्रेसियों ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध साजिश के तहत यह कार्रवाई की गई है, जबकि पालिका अध्यक्ष पर लगे सभी आरोपों को पूर्व में शासन की ओर से निस्तारित कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में मुकेश नेगी के समर्थन और प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, कर्णप्रयाग के महेश खंडूड़ी, डीपीसी सदस्य इंदु पंवार, राकेश शैली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, अर्जुन नेगी, देवराज रावत, विजयवर्धन लिंगवाल, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, अनीता देवी, अजय किशोर भंडारी, संदीप नेगी, हिमांशु बर्तवाल, सुनील पंवार, वीरेंद्र मिंगवाल और हेमा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि सरकार राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर यह कार्रवाई कर रही है, जबकि मामले में पूर्व में शासन ने क्लीन चिट दे दी थी। ऐसे में मेरी (मुकेश नेगी) राजनीति छवि खराब की जा रही है। नेगी ने कहा कि सरकार के फैसले को वह हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed