{"_id":"5a3582b44f1c1b686a8ba1a4","slug":"15134564548-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून भवानी की प्रधानाचार्य को मिला उतराखंड रत्न पुरूस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून भवानी की प्रधानाचार्य को मिला उतराखंड रत्न पुरूस्कार
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल को उत्तराखंड रत्न अवार्ड
-- आल इंडिया प्रधानाचार्य और शिक्षक कार्यशाला के दौरान किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। आल इंडिया प्रधानाचार्य और शिक्षक कार्यशाला के दौरान रानीपोखरी घम्मूवाला स्थित दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल को उत्तराखंड रत्न सम्मान दिया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान देश भर के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया था। देहरादून में प्रिंसीपल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। शनिवार को समापन के दिन राज्यपाल डॉ. केके पॉल की मौजूदगी में दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल रानीपोखरी की प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल को उत्तराखंड रत्न और विद्यालय के शिक्षक एनएस पुंडीर को सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी और पूर्व चैयरमेन अशोक गांगुली ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल ने बताया कि तीन दिनी कार्यशाला में अलग-अलग दिन विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। प्रधानाचार्य को पुरस्कार मिलने पर विद्यालय में मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई गई।