फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वामी आत्मबोधानंद को जहर देकर हत्या करने का प्रयास

स्वामी आत्मबोधानंद को जहर देकर हत्या करने का प्रयास

Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्वामी आत्मबोधानंद को जहर देकर हत्या करने का प्रयास
हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को जहर देकर उनकी हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दून अस्पताल में आत्मबोधानंद को जहर दिया गया था। वहीं आत्मबोधानंद का अनशन समाप्त होने के बाद खुद स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मातृ सदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि खनन माफिया के दबाव में राज्य सरकार स्वामी आत्मबोधानंद को मरवाना चाहती थी, जिसके लिए उन्हें दून अस्पताल के चिकित्सकों की मदद ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को दून अस्पताल से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया और वहां पर भी कुचक्र जारी रहा। इलाज के दौरान ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को तरल खाद्य पदार्थ की जगह महज पानी के भरोसे रखा गया और न ही उन्हें कोई दवाई दी गई। आरोप लगाया कि पूरी मशीनरी खनन माफियां की कठपुतली बनी हुई है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि अब आत्मबोधानंद ने अनशन समाप्त कर आश्रम में वापस लौट गए हैं। स्वामी शिवानंद ने बताया कि वह अब खुद अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed