फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे महंत रामानन्द गिरि -महंत देवानंद सरस्वती

त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे महंत रामानन्द गिरि -महंत देवानंद सरस्वती

Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे महंत रामानन्द गिरि -महंत देवानंद सरस्वती
हरिद्वार। जूना अखाड़े में ब्रह्मलीन महंत रामानंद गिरि महाराज की षोडशी मनाई गई। जिसमें सभी 13 अखाड़ों के संत महंतों ने ब्रह्मलीन महंत रामानंद गिरि महाराज को नमन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संतों का जीवन गंगा जल के समान होता है। ब्रह्मलीन महंत रामानंद गिरि महाराज भी सदा लोक कल्याण के लिए समर्पित रहते थे। उन्होंने कहा कि संत ही भक्तों को ईश्वर से मिलाने का मार्ग दिखाते हैं। ब्रह्मलीन महंत रामानंद गिरि त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। महंत मनोहर पुरी ने कहा कि जीवन में मनुष्य को सदा अपने गुरुजनों की सच्चे मन से सेवा करनी चाहिए। महंत मुन्ना गिरि, महंत शिवम पुरी महाराज ने कहा कि संत ही ईश्वर से भक्तों को साक्षात्कार कराते हैं। मानव को कभी जीवन में अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है। श्रद्धांजलि सभा में श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया ब्रह्मलीन महंत रामानंद गिरि महाराज कानपुर में आनंदेश्वर मंदिर के थानापति थे। श्रद्धांजलि देने वालों में महंत शिवशंकर गिरि, महंत देवानंद सरस्वती, महंत भगवत पुरी, महंत महेश पुरी, महंत प्रेम गिरि, महंत मनोहर पुरी, महंत मुन्ना गिरि, महंत पदम गिरि, महंत शिवम पुरी, महंत भास्कर गिरि, महंत पंजाब गिरि, महंत आकाश गिरि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed